Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पात्र लाभार्थियों को मिली योजनाओं की जानकारी

Advertisement

टिहरी। “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के अंतर्गत आयोजित “सेवा पखवाड़ा” के शुभारंभ अवसर पर बौराड़ी नगर पालिका परिषद परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पेयजल विभाग, श्रम विभाग, सेवायोजन विभाग, पर्यटन विभाग, शिक्षा विभाग तथा सैनिक कल्याण विभाग द्वारा अपने-अपने विभागीय स्टॉल स्थापित किए गए। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आगंतुकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई तथा पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण एवं आवश्यक सहायता भी प्रदान की।
इस अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं डिजिटल सुरक्षा को लेकर विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, साइबर सुरक्षा उपायों तथा हेल्पलाइन सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री श्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। साथ ही प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने सेवा पखवाड़ा में अपने स्वास्थ्य का परीक्षण भी कराया। उन्होंने अधिकारियों से विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुँचाया जाए। उन्होंने कहा कि “सेवा पखवाड़ा” का उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचाकर उन्हें अधिक से अधिक लाभान्वित करना है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कैबिनेट मंत्री ने अर्पित की श्रृद्धांजलि

pahaadconnection

पुष्कर सिंह धामी ने की दिल्ली मे पीएम मोदी से मुलाकात

pahaadconnection

नए आपराधिक कानूनो को लागू करने लिए उत्तराखंड की तैयारी पूरी : सीएस

pahaadconnection

Leave a Comment