Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई कार्यों की समीक्षा की

Advertisement

रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों को गति देने के लिए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जिला कार्यालय में पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन और लंबित सड़कों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने परियोजनाओं में आ रही बाधाओं को दूर करते हुए कार्य में तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर कालीमठ क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य सरोज देवी ने अपने क्षेत्र से जुड़ी सड़कों की समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। उन्होंने कालीमठ जग्गी बगवान ब्यूंखी कुणजेठी-बेडुला मोटर मार्ग के चौड़ीकरण व डामरीकरण के साथ ही कोल्दी, दौणी दौणी उनियाणा मोटर मार्गों से संबंधित प्रकरण प्रमुखता से रखी। उन्होंने पीएमजीएसवाई के तहत निर्माणाधीन फांफज-बरसाल तथा पाली सरुणा मोटर मार्ग के द्वितीय चरण का कार्य शुरू करने की मांग भी की। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन एवं स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देने के दृष्टिगत चैमासी खाम, बुगियाल-केदारनाथ धाम को जोड़ने वाले प्राचीन पैदल मार्ग का सर्वेक्षण कर उसका सुगमीकरण को भी आवश्यक बताया। ग्रामीणों की आवाजाही से जुड़ी इन सड़कों के प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए और समयबद्ध तरीके से समाधान कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण के नीलगढ गदेरा में पुल का प्रस्ताव उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई पवन कुमार, सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई रुद्रप्रयाग सौरभ चौहान, सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई जखोली चंद्रेश कांत व अन्य मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री ने मत्था टेक लिया गुरु साहिब का आशीर्वाद

pahaadconnection

सांसद सुखवीर सिंह बादल ने की सीएम से मुलाकात

pahaadconnection

चारधाम यात्रा प्रबंधन प्राधिकरण गठन के लिये कार्रवाई तेज करने के निर्देश

pahaadconnection

Leave a Comment