Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

प्रस्तावित मास्टर प्लान-2041 पर प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों की जनसुनवाई

Advertisement

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकसित एवं सुनियोजित उत्तराखंड के विजन के अनुरूप एमडीडीए द्वारा प्रस्तावित मास्टर प्लान-2041 पर प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों की जनसुनवाई सोमवार से प्रारंभ हो गई। पहले दिन माता मंदिर रोड स्थित शकुन स्पोर्ट्स एकेडमी में सेक्टर-1 से संबंधित आपत्तियों पर सुनवाई की गई, जिसमें 18 आपत्तियों एवं सुझावों पर विस्तार से विचार किया गया। नागरिकों ने भूमि उपयोग, विकास योजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी जी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए एक व्यवहारिक, संतुलित और जनहितैषी मास्टर प्लान तैयार करना है। उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी सुझावों का गंभीरता से परीक्षण किया जाएगा तथा जो सुझाव व्यवहारिक एवं जनहित में होंगे, उन्हें आवश्यकतानुसार मास्टर प्लान-2041 में शामिल करने पर विचार किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

भगवान कृष्ण ने क्यों तोड़कर फेंक दी थी अपनी प्रिय बांसुरी, जानिए क्या है कहानी

pahaadconnection

हिस्ट्रीशीटर सहित 03 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

pahaadconnection

सूबे की 1424 ग्राम पंचायतें हुई टीबी मुक्तः डॉ. धन सिंह रावत

pahaadconnection

Leave a Comment