Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

पिथौरागढ़ पुलिस ने किया 2 दुकान संचालकों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार

Advertisement

पिथौरागढ़। दुकान की आड़ में शराब बेचने पिलाने पर पिथौरागढ़ पुलिस ने 02 दुकान संचालकों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर लिया हैं।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेश पर, पुलिस क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ नरेन्द्र पंत के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री व तस्करी करने/ होटल- ढाबों में शराब पिलाने वालों के विरूद्ध की जा रही कड़ी वैधानिक कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ मोहन चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में उप निरीक्षक शंकर सिंह रावत, चौकी प्रभारी ऐंचोली व पुलिस का. पंकज पंगरिया द्वारा ऐंचोली पुलिया के पास स्थित एक दुकान में चैकिंग/ छापेमारी कर दुकान संचालक रवि कुमार पुत्र दीपक राम निवासी कुमौड़ पिथौरागढ़ उम्र 25 वर्ष को दुकान में अवैध रुप से लोगों को शराब बेचने/ पिलाने पर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ मे धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में हेड का. कुबेर सिंह व का. अनन्त प्रसाद द्वारा गश्त के दौरान लछैर तिराहे के पास स्थित चाय की दुकान पर चैकिंग/ छापेमारी कर दुकान संचालक करन सिंह खनका पुत्र उमेद सिंह खनका निवासी गाड़गाँव लछैर थाना जाजरदेवल जिला पिथौरागढ़ उम्र 29 वर्ष को दुकान में अवैध रुप से लोगों को शराब पिलाने/ बेचने पर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना जाजरदेवल में धारा- 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री ने दी चयनित हुए कार्मिकों को शुभकामनाएं

pahaadconnection

वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के कमांडेंट का पदभार संभाला

pahaadconnection

उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम : महाराज

pahaadconnection

Leave a Comment