Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

“टीबी हारेगा, देश जीतेगा” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने पर दिया बल

Advertisement

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में “टीबी मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अभियान को समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने पर भी बल दिया गया।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने जनपद में संचालित टीबी स्क्रीनिंग अभियान की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 24 मार्च से जनपद में निरंतर टीबी स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 200 एक्स-रे किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनपद के 412 हाई रिस्क गांवों में से 361 गांवों में अभियान संचालित किया जा चुका है तथा अब तक 13,765 एक्स-रे किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त वल्नरेबल पॉपुलेशन की स्क्रीनिंग भी लगातार जारी है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 20 जुलाई तक जनपद के सभी चिन्हित क्षेत्रों में टीबी स्क्रीनिंग अभियान पूर्ण किया जाए। उन्होंने सभी विकासखंडों के नोडल अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान में तेजी लाने तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।
बैठक में विकासखंड भिलंगना की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उषा ने बताया कि भिलंगना क्षेत्र में अब तक 31 टीबी स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 2,039 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। वहीं कीर्तिनगर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. आकाशदीप ने अवगत कराया कि विकासखंड में 39 स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किए गए हैं तथा 560 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने सभी विकासखंडों में स्क्रीनिंग की गति और बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान निक्षय मित्र योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने अवगत कराया कि जनपद में 95 बच्चे कुपोषण की श्रेणी में चिन्हित हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि एक माह के भीतर इन बच्चों को कुपोषण की श्रेणी से बाहर लाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने दूरस्थ गांवों में विशेष शिविर आयोजित कर बच्चों की अधिक से अधिक स्क्रीनिंग, उनकी लंबाई एवं वजन का नियमित मापन तथा आवश्यक उपचार एवं पोषण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने बैठक में उपस्थित सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि टीबी स्क्रीनिंग अभियान में उपयोग की जा रही एक्स-रे मशीनों के सुरक्षित परिवहन एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी, इसलिए उपकरणों की सुरक्षा एवं रखरखाव का विशेष ध्यान रखा जाए।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन

pahaadconnection

राहुल गांधी के जयराम आश्रम पहुंचने पर जोरदार स्वागत

pahaadconnection

‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा- ये कार्यक्रम जन आंदोलन बन गया

pahaadconnection

Leave a Comment