Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

गढ़वाल कमिश्नर ने लिया आपदा प्रभावित मालदेवता–केसरवाला क्षेत्र का जायजा

Advertisement

देहरादून, 19 सितम्बर। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय ने आज आपदा प्रभावित मालदेवता–केसरवाला क्षेत्र का जायजा लिया। यहां गत दिनों नदी में आई बाढ़ से सड़क का एक हिस्सा बह गया था, जिस कारण मालदेवता क्षेत्र का रायपुर से सीधे सम्पर्क टूट गया था। लेकिन युद्धस्तर पर चले पुनर्निमाण कार्य के बाद, आज सुबह यहां अस्थायी सड़क का निर्माण पूरा किए जाने के बाद यातायात भी खोल दिया गया है। गढ़वाल कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि, अस्थायी सड़क को सुविधाजनक बनाया जाए, साथ ही बरसात के बाद तेजी से स्थायी सड़क का निर्माण किया जाए। उन्होंने सड़क को बाढ़ से बचाने के उपाय करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मौजूद क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि श्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सभी विभागों ने दिन रात काम कर दो दिन में ही अस्थायी सड़क का निर्माण कर दिया है, इससे रायपुर के दूरस्थ गांवों के साथ ही टिहरी जिले के सकलाना क्षेत्र के लोगों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया है। क्षेत्रीय विधायक ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अभी बरसात के दिनों में रात के समय सड़क के इस हिस्से पर आवाजाही से बचें, जल्द ही स्थायी सड़क बनने के बाद यातायात पूर्व की तरह बहाल कर दिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

pahaadconnection

मोरी ब्लॉक के सालरा गांव में लगी आग

pahaadconnection

उत्तराखंड न्याय यात्रा के तहत लैंसडाउन विधानसभा में निकाली गई पदयात्रा, सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

pahaadconnection

Leave a Comment