Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

मानसूनी बारिश में आपदा: टिहरी व श्रीनगर में मिले मलबे में दबे दो महिलाओं के शव, एक मानव अंग भी बरामद

Advertisement

मानसूनी बारिश में आपदा के बाद शवों को खोजने का सिलसिला जारी है. एसडीआरएफ ने टिहरी जिले में दो महिलाओं के शव बरामद किए हैं। आपदा प्रभावित इलाकों में एसडीआरएफ का तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।

Advertisement

मानसूनी बारिश में आपदा के बाद शवों को खोजने का सिलसिला जारी है. एसडीआरएफ ने टिहरी जिले में दो महिलाओं के शव बरामद किए हैं। मृतकों की पहचान गांव कोठार निवासी बचनी देवी और गावड़ गांव की मगन देवी के रूप में हुई है. देहरादून और टिहरी जिलों में एसटीआरएफ की टीमों द्वारा खोज एवं बचाव अभियान जारी है।

आपदा प्रभावित इलाकों में चल रहे तलाशी अभियान के बावजूद तीन दिन बाद भी आपदा में लापता लोगों का पता नहीं चल सका है. वहीं, मरने वालों की संख्या अब चार से बढ़कर पांच हो गई है। टिहरी में सोमवार को एक महिला का शव बरामद किया गया. जिले में अब मरने वालों की संख्या तीन हो गई है।

Advertisement

देहरादून में एक और पौड़ी में एक की मौत की पुष्टि हुई है। देहरादून में सात और टिहरी में छह लोग अब भी लापता हैं। आपदा प्रबंधन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने आज देहरादून, टिहरी और पौड़ी के जिलाधिकारियों से खोज एवं बचाव अभियान की रिपोर्ट ली. साथ ही आपदा से हुए नुकसान का आंकलन भी किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्य सचिव ने ली आढ़त बाजार के सम्बन्ध में बैठक

pahaadconnection

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक आयोजित

pahaadconnection

24 अक्टूबर 2023 को मैक्सिकों की सबसे बड़ी मंडी में से एक “सेंट्रल दा ऐबसटा” का भ्रमण किया गया

pahaadconnection

Leave a Comment