Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

दहेज हत्या में आरोपी पति व ननद पहुँचे सलाखों के पीछे

Advertisement

देहरादून 01 अगस्त। दहेज हत्या के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुये दून पुलिस ने आरोपी पति व ननद को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया हैं। दहेज हत्या के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही के लिये एसएसपी देहरादून द्वारा क्षेत्राधिकारी डोईवाला के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 29 जुलाई को श्रीमती सीमा कण्डारी पत्नी स्व. सुमेर सिंह कण्डारी निवासी श्रीकोट निकट गेस गोदाम श्रीनगर जिला पौडी गढवाल द्वारा कोतवाली डोईवाला पर एक लिखित प्रार्थना पत्र अपनी पुत्री सृष्टि कण्डारी का विवाह नवम्बर 2025 में सौरभ खत्री निवासी लक्ष्मण एन्कलेव, दिल्ली फार्म, हर्रावाला, देहरादून के साथ होने व विवाह के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष द्वारा उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताडित करने तथा उनकी पुत्री के ससुराल पक्ष (पति सौरभ खत्री, सास परवीना देवी व ननद चारू) द्वारा श्रीमती सीमा कण्डारी की पुत्री की हत्या किये जाने के सम्बन्ध में दिया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर तत्काल मुकदमा अपराध सख्या 223/26 धारा 80(2) बीएनएस बनाम सौरभ खत्री आदि पंजीकृत किया गया। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियोग की विवेचना सुश्री वन्दना वर्मा, क्षेत्राधिकारी डोईवाला के सुपुर्द करते हुए उनके नेतृत्व मे विशेष टीम का गठन किया गया, साथ ही घटना मे नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा अभियोग में त्वरित साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए वादिनी व अभियोग से सम्बन्धित अन्य गवाहों के बयान अंकित किये गये। इस दौरान पुलिस टीम को मृतका की मां द्वारा घटना से पूर्व मृतका द्वारा उन्हें भेजी गयी एक वीडियो उपलब्ध कराई गयी, जिसमें मृतका द्वारा शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे लगातार प्रताडित किये जाने की बात बताई गयी थी। पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही व प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आज पुलिस टीम द्वारा घटना में नामजद 02 अभियुक्तों सौरभ खत्री पुत्र स्व. मनोहर खत्री निवासी लक्ष्मण एन्केलव दिल्ली फार्म हर्रावाला कोतवाली डोईवाला देहरादून उम्र 36 वर्ष तथा सुरभि खत्री उर्फ चारू पुत्री स्व. मनोहर खत्री निवासी लक्ष्मण एन्केलव दिल्ली फार्म हर्रावाला कोतवाली डोईवाला देहरादून, उम्र 37 वर्ष
को लक्ष्मण एन्क्लेव, दिल्ली फार्म, हर्रावाला से गिरफ्तार किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में सियासी घमासान! शिवसेना ने ‘सामना’ में लगाया आरोप, कहा- पटोले के इस्तीफे से गिरी MVA सरकार

pahaadconnection

जिलाधिकारी ने किया कलमठ का स्थलीय निरीक्षण

pahaadconnection

प्रशिक्षण ले रहे प्रशासनिक अधिकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण

pahaadconnection

Leave a Comment