Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण

Advertisement

देहरादून। पार्षद बरखा पाल एवं महेश पाल सहित अनेक युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में नगर निगम की निर्वाचित पार्षद श्रीमती बरखा पाल, वरिष्ठ समाजसेवी श्री महेश पाल एवं छात्र नेता श्री दिवाकर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार एवं कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास ने सभी नवागंतुकों का पार्टी का पटका पहनाकर एवं पुष्पमालाएं भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवार में सभी का हार्दिक स्वागत है। नए साथियों के जुड़ने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा जनसेवा के कार्यों को नई गति प्राप्त होगी।
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों से प्रभावित होकर समाज के विभिन्न वर्गों के लोग निरंतर भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं। यह भाजपा की नीतियों, सुशासन और विकास के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।
प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने नवसदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा एवं सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। महेश पाल ने विश्वास व्यक्त किया कि वे भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के अनुरूप राष्ट्रहित, जनसेवा एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी जगमोहन रावत, रजनीकांत नौटियाल, राहुल लारा, सचिन आनंद सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

22 अक्टूबर को होगा नेवी हाफ मैराथन-2023 का आयोजन

pahaadconnection

लोक संस्कृति की झलक को प्रदर्शित करने वाला महोत्सव प्रेरणादायी : सीएम

pahaadconnection

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की जीआई महोत्सव के संबंध में बैठक

pahaadconnection

Leave a Comment