Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

छात्राओं ने बांधी मेयर सौरभ थपलियाल को राखी

Advertisement

देहरादून। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाईगिरी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नगर निगम देहरादून स्थित मेयर कार्यालय पहुंचकर मेयर सौरभ थपलियाल को राखी बांधी। बच्चों ने मेयर को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का संदेश दिया साथ ही मेयर ने बच्चो को उपहार दिए
इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल ने बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे संस्कार और परंपराएं हमारी संस्कृति को मजबूत बनाती हैं।
इस अवसर पर पार्षद रमेश चंद्र गौड़ जी, पार्षद रेनू घेल जी, नरेंद्र चमोली जी स्कूल के निदेशक तथा प्रधानाचार्य निधि किमोला जी सहित स्कूल के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
मेयर कार्यालय में बच्चों द्वारा राखी बांधने के इस स्नेहपूर्ण अवसर ने रक्षाबंधन की खुशियों को और भी खास बना दिया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

वनाग्नि की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करें : जिलाधिकारी

pahaadconnection

वनन्तरा जैसी पुर्नावृत्ति दोबारा न होः महाराज

pahaadconnection

पत्नी को प्रताडित कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला पति गिरफ्तार

pahaadconnection

Leave a Comment