Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

15 दिवस के भीतर सड़को को गड्ढामुक्त करने के निर्देश

Advertisement

देहरादून। नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून ने नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षित आवागमन तथा निर्माण एवं विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
नगर के सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियानचलाकर मुख्य मार्गों, आंतरिक गलियों एवं संपर्क मार्गों के किनारे उगी घास-झाड़ियों, कूड़ा-कचरा एवं अन्य अपशिष्ट को तत्काल हटाने तथा सफाई कार्यों की वार्डवार दैनिक रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा।
वर्षा एवं जलभराव से क्षतिग्रस्त एवं गड्ढायुक्त नगर निगम की सड़कों का स्थलीय सर्वेक्षण कर 15 दिवस के भीतर आवश्यक मरम्मत एवं पैचवर्क कराकर गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी।
निर्माण एवं विकास कार्यों में पारदर्शिता के लिए कार्य प्रारंभ होने से पूर्व स्थल निरीक्षण, जीपीएस लोकेशन सहित फोटोग्राफ एवं कार्य की आवश्यकता का प्रमाण-पत्र पत्रावली में अनिवार्य रूप से संलग्न किया जाएगा। कार्य प्रारंभ होने से पूर्व एवं पूर्ण होने के बाद एक ही दिशा से Before-After फोटोग्राफ लिए जाएंगे।
साथ ही, प्रस्तावित कार्य की डुप्लीकेसी रोकने एवं सार्वजनिक धन के उचित उपयोग के लिए यह सत्यापित किया जाएगा कि संबंधित स्थल पर समान प्रकृति का कार्य किसी अन्य योजना/विभाग के माध्यम से पूर्व में स्वीकृत या प्रस्तावित न हो।
निर्धारित प्रक्रिया एवं निर्देशों का पालन न होने पर भुगतान की कार्रवाई नहीं की जाएगी तथा संबंधित अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा।
नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिक सुविधा, स्वच्छता, सुरक्षित आवागमन एवं गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण किए जाएं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, शरीर में चोट के निशान, पुलिस आनर किलिंग और सुसाइड में उलझी

pahaadconnection

शस्त्रों की सफाई अभियान में जुटी पुलिस

pahaadconnection

“मन की बात” कार्यक्रम जनता से सीधे संवाद: महाराज

pahaadconnection

Leave a Comment