Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

खेल महाकुंभ-2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन

Advertisement

रुद्रप्रयाग। जनपद में खेल महाकुंभ-2026 के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। प्रतियोगिताओं के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा ने आज एनआईसी कक्ष में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि न्याय पंचायत एवं विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता स्थलों पर प्रतिभागी बालक-बालिकाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। खेल मैदानों में साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को खेल प्रतियोगिताओं के दौरान चिकित्सकों की टीम एवं एंबुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में खिलाड़ियों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी ने बताया कि खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन 1 से 3 सितंबर तक किया जाएगा। वहीं विधानसभा स्तर पर विधायक चैंपियन ट्रॉफी का आयोजन 16 से 20 सितंबर तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं के लिए अब तक 9,380 बालक -बालिकाओं द्वारा पंजीकरण कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि खेल महाकुंभ के दौरान कबड्डी, एथलेटिक्स, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, मुर्गा झपट सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, एसीएमओ डॉ. सीमा टेकचंदानी, खंड विकास अधिकारी सुरेश शाह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मलिन बस्ती के लोगो को अनावश्यक परेशान नहीं करने देगी काँग्रेस : नवीन जोशी

pahaadconnection

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा भव्य रूप से मनाया जाएगा उत्तरायणी मेला

pahaadconnection

सीसीटीवी कैमरों को दुरस्त रख अलर्ट मॉनिटरिंग के निर्देश

pahaadconnection

Leave a Comment