Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए युद्धस्तर पर हो रहा काम

Advertisement

देहरादून। उत्तराखण्ड में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की साल दर साल बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं के विस्तार में जुट हुई है। ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने और चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए युद्धस्तर पर काम हो रहा है। चार वर्षों में आवास विभाग ने 63 पार्किंग परियोजनाओं के तहत 4202 वाहनों की क्षमता की पार्किंग का निर्माण कराया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस कदम से जहाँ पर्वतीय जिलों में आम लोगों और पर्यटकों को जाम से राहत मिली है, वहीं स्थानीय लोगों की राह भी आसान हुई है।
मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश पर उत्तराखण्ड का आवास विभाग पर्वतीय जनपदों के प्रमुख शहरों, तीर्थ स्थलों और पर्यटन केंद्रों में पार्किंग नेटवर्क के विस्तार में जुटा है। स्थान की उपलब्धता के अनुसार सरफेस पार्किग, बहुमंजिला पार्किंग और ऑटोमेटेड पार्किंग का निर्माण किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर अब सरोवर नगरी नैनीताल में पार्किंग की समस्या हल हो सकेगी। प्रदेश सरकार मेट्रोपोल होटल परिसर क्षेत्र में पार्किंग का निर्माण कर रही है। इस पार्किंग के तैयार होने पर लगभग 700 वाहन यहां पार्क किए जा सकेंगे। वहीं सुप्रसिद्ध कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। इस पार्किंग में एक बार में पांच सौ से अधिक वाहन पार्क किए जा सकेंगे।
सचिव, आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग डॉ.आर राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के दिशानिर्देशों के क्रम में प्रदेश में पार्किंग सुविधाओं के विकास पर जोर दिया गया है। पर्वतीय जनपदों में 63 पार्किंग परियोजनाओं का कार्य पूर्ण होने के बाद पार्किंग की समस्या काफी हद तक हल हो गई है। इससे पर्यटकों और श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय नागरिकों को भी राहत मिली है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कच्ची शराब तस्करों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस की कार्यवाही

pahaadconnection

विधानसभा अध्यक्ष ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

pahaadconnection

त्रयोदशी संस्कार में सम्मिलित हुये केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

pahaadconnection

Leave a Comment