Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

Advertisement

देहरादून, 01 अक्टूबर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सेवानिवृत्त मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूड़ी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि एक वीर सैनिक के रूप में मां भारती की सेवा करने से लेकर एक कुशल प्रशासक और राजनेता के रूप में उत्तराखंड के नव-निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने कहा कि भुवन चंद्र खंडूड़ी ने अपने सार्वजनिक जीवन में हमेशा राष्ट्रहित और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। एक सैनिक के रूप में उनका अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा उनके राजनीतिक एवं प्रशासनिक जीवन में भी दिखाई दी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों और योगदान को प्रदेशवासी सदैव स्मरण करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय खंडूड़ी का जीवन वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण की उनकी भावना सभी के लिए अनुकरणीय है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, दायित्वधारी शमशेर सिंह बिष्ट सहित, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, सुरेंद्र राणा, आशीष थापा सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी लोकपर्व ‘इगास’ की बधाई

pahaadconnection

सर्दी और खांसी की समस्या में इस उपाय से मिलेगा आपको आराम, जाने विस्तार से

pahaadconnection

मात्र 03 घन्टे की अल्पावधि मे बच्ची को पुलिस ने किया हर की पौडी से सकुशल बरामद

pahaadconnection

Leave a Comment