Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

कैबिनेट मंत्री ने दिया झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश

Advertisement

देहरादून, 01 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कालीदास रोड स्थित एसजीआरआर पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित स्वच्छ भारत अभियान एवं ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विद्यालय परिसर में स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई का विषय नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन, विचारों और व्यवहार का अभिन्न हिस्सा है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता को विशेष महत्व दिया था। जिसको आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की गई, जिसने स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हमें अपने घर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना है, उसी प्रकार मन और विचारों की स्वच्छता भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि मन में गंदगी और नकारात्मकता है तो उसे भी दूर कर अपने मन को स्वच्छ रखना चाहिए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत स्वयं से होनी चाहिए और इसे केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए अपने दैनिक जीवन और विचारों में शामिल करना चाहिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत @2047 के संकल्प के वाहक देश के युवा हैं। युवा शक्ति के संकल्प और सहभागिता से ही स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य साकार होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं स्वच्छता अपनाने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद मोहन बहुगुण, प्रधानाचार्य अरुण सक्सेना, उप प्रधानाचार्य अभिनव मदवाल, भावना बिष्ट सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

संवेदनशील पुलिसिंग का परिचय : भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

pahaadconnection

मुख्य सचिव ने की स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक

pahaadconnection

भाजपा महानगर कार्यालय में मनाया गया राखी का त्यौहार

pahaadconnection

Leave a Comment