Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Advertisement

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शहीद स्थल कचहरी परिसर, देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान से ही अलग उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण संभव हो सका। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों एवं शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का निर्माण ही शहीद आंदोलनकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास भी मौजूद थे।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्यसभा सांसद ने की राज्यपाल से मुलाकात

pahaadconnection

दोषियों को किसी भी सूरत में न बख्शा जाय : कैबिनेट मंत्री

pahaadconnection

भारतीय सेना ने “युद्ध और गोलाबारी के बदलते स्वरूप” विषय पर पहले जनरल एस एफ रोड्रिग्स स्मारक व्याख्यान का आयोजन किया

pahaadconnection

Leave a Comment