Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

राम धुन के साथ किया महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण

Advertisement

चमोली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज पुलिस लाइन गोपेश्वर में पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण किया तथा दोनों महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर एसपी चमोली ने दोनों महान विभूतियों के जीवन संघर्ष, राष्ट्रसेवा, सादगी, सत्य, अहिंसा एवं कर्तव्यनिष्ठा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्याग्रह और अहिंसा की शक्ति से पूरी दुनिया को मानवता एवं शांति का संदेश दिया। उनके विचारों में निर्बलों के कल्याण, अंत्योदय, भावनात्मक एकता तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का विशेष स्थान रहा है। वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी का सादा जीवन, उच्च विचार, ईमानदारी एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। एसपी चमोली ने सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों से दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने तथा पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आमजन की सेवा करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी की जयंती को विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। गांधी जी के सत्य और अहिंसा के विचार आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक हैं और आने वाली पीढ़ियों को मानवता, शांति एवं सद्भाव का मार्ग दिखाते रहेंगे।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन गोपेश्वर में कार्यरत पर्यावरण मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए एसपी चमोली द्वारा उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर पुलिस परिसर बनाए रखने में पर्यावरण मित्रों की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के अन्त में पुलिस अधीक्षक चमोली ने सभी उपस्थित पुलिस बल को मिष्ठान वितरित किया गया। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा द्वारा पुलिस कार्यालय गोपेश्वर तथा समस्त शाखा/थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना एवं शाखा परिसरों में महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया तथा देश की उन्नति एवं राष्ट्र निर्माण में दोनों महान विभूतियों के योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान पुलिस लाइन गोपेश्वर में पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट, प्रतिसार निरीक्षक चमोली जितेन्द्र जोशी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

केदारनाथ के पवित्र स्थल पर थार को उतारे जाने पर गहरी चिन्ता प्रकट

pahaadconnection

उत्तराखंड परिक्षा परिणाम घोषित : 10वीं में 90.77, 12वीं में 83.23 प्रतिशत छात्र पास, अनुष्का-कमल चौहान बने टॉपर

pahaadconnection

5 लाख की अवैध चरस के साथ एक गिरफ्तार

pahaadconnection

Leave a Comment