Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेशसोशल वायरल

भारतीय नौसेना का जहाज त्रिशूल स्पेन के वालेंसिया पहुंचा

Advertisement

देहरादून। भारतीय नौसेना का जहाज त्रिशूल, जो एक अग्रिम पंक्ति का निर्देशित मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट है, भूमध्य सागर, अटलांटिक और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में अपनी चल रही तैनाती के हिस्से के रूप में स्पेन के वालेंसिया पहुंचा। बंदरगाह पर रुकने के दौरान, आईएनएस त्रिशूल स्पेनिश नौसेना के साथ पेशेवर बातचीत, क्रॉस-डेक भ्रमण, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेगा । इन गतिविधियों से परिचालन संबंधी अनुभवों के आदान-प्रदान के अवसर मिलेंगे और दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी समझ को बढ़ावा मिलेगा। यह बंदरगाह दौरा भारतीय नौसेना के मित्र विदेशी देशों और सहयोगी नौसेनाओं के साथ निरंतर समुद्री सहयोग का हिस्सा है। तैनाती के दौरान, आईएनएस त्रिशूल ने टूलॉन में फ्रांसीसी नौसेना के साथ अभ्यास वरुण के 24वें संस्करण में भाग लिया था, जिसमें बंदरगाह और समुद्री चरणों के दौरान पेशेवर गतिविधियाँ शामिल थीं।  यह तैनाती भारतीय नौसेना की परिचालन तत्परता, समुद्री सहभागिता और अंतरराष्ट्रीय पहुंच के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है, जो एक सुरक्षित और स्थिर समुद्री वातावरण में योगदान देती है।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

विभागीय कार्यों की लगातार समीक्षा कर रहे सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार

pahaadconnection

नगर निगम की भूमि पर बडे पैमाने पर हो रहा अवैध कब्जा : नवीन जोशी

pahaadconnection

अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच सार्वजनिक करने की मांग

pahaadconnection

Leave a Comment