Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

मुख्य निर्वाचन अधिकारी 13 लाख वोटरों का विधानसभा-वार ब्यौरा दें : सूर्यकांत धस्माना

Advertisement

देहरादून, 3 अक्टूबर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सूर्यकांत धस्माना ने आज प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम द्वारा घोषित अंतिम मतदाता सूची पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को प्री-एस.आई.आर. और एस.आई.आर. के दौरान हटाए गए 13 लाख से अधिक मतदाताओं का विधानसभा-वार पूरा ब्यौरा सार्वजनिक करना चाहिए। राजीव भवन में पत्रकारों से बात करते हुए श्री धस्माना ने कहा कि हटाए गए अधिकांश मतदाता वोट चोरी के फार्मूले से हटाए गए हैं। फार्म-6 और फार्म-7 में हुई गड़बड़ी उजागर होने के बाद आयोग ने यू-टर्न लिया है, जिससे पूरी कवायद पर सवाल खड़े हो गए हैं। हमारी मांग है कि काटे गए सभी मतदाताओं के नाम तत्काल मतदाता सूची में वापस जोड़े जाएं। कांग्रेस को एस.आई.आर. में की गई यह जोड़-घटाव मंजूर नहीं है।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

भारत के वित्तीय समावेश की प्रशंसा

pahaadconnection

हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस

pahaadconnection

हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर राज्य में बनेगी सख्त एसओपी : सीएम

pahaadconnection

Leave a Comment