Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे पुलिस के जवान

Advertisement

चमोली। बद्रीनाथ धाम में चमोली पुलिस के जवान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संवेदनशीलता और तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की छोटी-बड़ी परेशानियों में तत्काल सहायता पहुंचाते हुए पुलिसकर्मी सेवा और सहयोग की भावना से उनकी यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाने में जुटे हैं। पश्चिम बंगाल निवासी लेखा बनर्जी मंदिर परिसर में अपने साथियों से बिछड़ गईं और उन्हें होटल का नाम व रास्ता याद नहीं था। पुलिस कर्मियों ने उन्हें सुरक्षित कोतवाली पहुंचाया तथा परिजनों की तलाश कर सकुशल उनके सुपुर्द किया। अजय भारत निवासी रुद्रप्रयाग के परिजन का मोबाइल मंदिर परिसर में गिर गया था। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने मोबाइल कंट्रोल रूम में जमा कराया। एएसआई राजीव कुमार ने मोबाइल स्वामी की तलाश कर फोन सकुशल उनके सुपुर्द किया। मध्यप्रदेश निवासी यात्री फूल सिंह कहर का पर्स मंदिर परिसर में खो गया था। पर्स कंट्रोल रूम में प्राप्त होने पर मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार ने आवश्यक सत्यापन के बाद पर्स सकुशल यात्री के सुपुर्द किया।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

अखिलेश पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का तंज कहा :वो न राम के वंशज हैं न कृष्ण के

pahaadconnection

बिहार: दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प, 2 की मौत, 3 घायल

pahaadconnection

चारों मेडिकल कॉलेज में होगी जीनोम सिक्वेंसिंग जांचः डॉ. धन सिंह रावत

pahaadconnection

Leave a Comment