Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

राइका कन्यालीकोट में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित

Advertisement

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

बागेश्वर। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को राइका कन्यालीकोट में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 193 लोगों ने प्रतिभाग कर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान 14 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं, 17 लाभार्थियों के प्रमाण पत्र बनाने के साथ संबंधित आवेदन भी भरवाए गए। शिविर में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, पर्यटन, सैनिक कल्याण एवं सेवायोजन सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। अधिकारियों ने लोगों को योजनाओं की जानकारी, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, विधायक सुरेश गढ़िया एवं दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करना है।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

जिलाधिकारी ने प्रभावितों की समस्याओं को सुनना

pahaadconnection

त्रिवेणी घाट में बखूबी जिम्मेदारी से उत्तराखंड का बढ़ा मान

pahaadconnection

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सूबे की महिलाओं को बड़ी सौगात

pahaadconnection

Leave a Comment