एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 09 अक्टूबर। अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी है। पुलिस ने अवैध रूप से सट्टा लगाते 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया हैं। अभियुक्त के कब्जे से सट्टे में लगाई गई नगदी व सट्टा सामग्री बरामद हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में दून पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों लगातार सघन चैकिंग, सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में रात्रि पटेल नगर पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की ट्रांसपोर्ट नगर श्री राम मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा लगा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मौके से एक व्यक्ति मतवार सिंह नेगी पुत्र जीत सिंह निवासी चंद्रमणि थाना पटेल नगर, उम्र 32 वर्ष को सट्टा कापी, पैन व नगदी 3100 रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह जल्द पैसा कमाने के लालच में लोगों को सट्टा खिलाने लगा था। वह लोगों से सट्टा लगवाता तथा जीतने वाले की धनराशी में से अपना कमीशन काटकर बाकी पैसा उसे दे देता था। अभियुक्त के विरूद्ध 13 जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।
