Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंडखेलदेश-विदेश

एसएसपी दून की सख्ती के फिर दिखा असर

Advertisement

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 09 अक्टूबर। सार्वजनिक स्थान पर युवक के साथ मारपीट करने वाले 02 अभियुक्तो को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार पूर्व में हुए विवाद के चलते अभियुक्तो द्वारा युवक के साथ मारपीट की गयी थी।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस अंकज पुत्र लाल सिंह निवासी देव ऋषि एनक्लेव देहरखास पटेल नगर देहरादून के द्वारा कोतवाली पटेल नगर पर एक लिखित तहरीर दी गई की 07 अक्टूबर को प्रज्जवल दीक्षित पुत्र बॉबी दीक्षित  निवासी अनुपम विहार न्यू पेटलनगर, देहरादून, उम्र-19 वर्ष, आदित्य गर्ग पुत्र संजय गर्ग  निवासी निकट शिव मन्दिर ब्रह्मपुरी निरंजनपुर देहरादून उम्र- 21 वर्ष, आयुष पंडित, तुषार एवं 15 – 20 अन्य लड़कों के द्वारा उसके साथ गाली गलौच व मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी गयी। इस दौरान अभियुक्तो द्वारा उसकी चांदी की चैन व 8000 रुपये भी छीन लिये। अंकज द्वारा दी गयी तहरीर पर तत्काल कोतवाली पटेल नगर पर मुकदमा अपराध सख्या 738/26 धारा 115(2), 191(2), 309(6) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें पटेलनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई घटना में शामिल 02 अभियुक्तो आदित्य व प्रज्जवल को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमो द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

22 अप्रैल से हो रहा चारधाम यात्रा शुभारम्भ आयुक्त गढ़वाल मंडल

pahaadconnection

सड़क हादसे में छात्र की मौत

pahaadconnection

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तकनीकी वस्त्रों के चिंतन शिविर में शामिल हुए

pahaadconnection

Leave a Comment