Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेशसोशल वायरल

दूसरे दिन भी चला विशेष स्वच्छता

Advertisement

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

हरिद्वार 22 अक्टूबर। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद हरिद्वार में दूसरे दिन भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नगर निगम हरिद्वार, पर्यावरण मित्रों एवं अकुम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड द्वारा मालवीय घाट, मायापुर हेड रेगुलेटर सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की गई।

Advertisement

नगर आयुक्त नन्दन कुमार ने संबंधित अधिकारियों एवं सफाई टीमों को निर्देशित किया है कि गंगा बंदी की अवधि में गंगा क्षेत्र, घाटों, रेगुलेटरों एवं आसपास के स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कूड़े-कचरे का समयबद्ध संग्रहण एवं उचित निस्तारण करने तथा सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए। गंगा बंदी के दौरान गंगा घाटों,रेगुलेटरों एवं आसपास के क्षेत्रों में जमा कूड़े-कचरे को हटाने के उद्देश्य से चलाए गए अभियान में नगर निगम की टीम ने डाम कोठी के निकट स्थित मायापुर हेड रेगुलेटर पर महा सफाई अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 8 टन कूड़ा-कचरा एकत्रित कर नगर निगम के प्लांट तक पहुंचाया गया, जहां उसके उचित निस्तारण की व्यवस्था की गई।  वहीं, अकुम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड द्वारा जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मालवीय घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कंपनी के महाप्रबंधक श्री के.डी. शर्मा के अनुसार, अभियान में 35 श्रमिकों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग कर घाट की सफाई की तथा लगभग 60 कुंतल कूड़ा-कचरा एकत्रित कर उचित निस्तारण के लिए भेजा गया।  एआरएम परिवहन निगम विशाल चंद्र ने अवगत कराया है कि परिवहन विभाग द्वारा रोडवेज परिसर में सफाई अभियान संचालित किया गया। इन अभियानों का उद्देश्य जनपद में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने,गंगा घाटों को स्वच्छ बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। महाप्रबंधक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी ने अवगत कराया है कि भगवानपुर लोकेश्वरी इंडस्ट्रियल एरिया में चलाया गया स्वच्छता अभियान,इस स्वच्छता अभियान के दौरान 01 कुंटल सूखा एवं गीला कूड़ा एकत्रित किया गया। जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों एवं संस्थानों से स्वच्छता अभियान में निरंतर सहयोग करने और अपने आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

जेआरसी ने विद्यालय परिसर में पौधे रोप कर दिया जल संरक्षण का संदेश

pahaadconnection

जनकल्याण शिविर में 89 शिकायतें दर्ज, 77 शिकायतो का मौके पर ही हुआ निस्तारण

pahaadconnection

बद्रीनाथ हाईवे पर चला सघन चेकिंग अभियान

pahaadconnection

Leave a Comment