देहरादून, 25 अक्टूबर। आज कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर, विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर एवं विभाग प्रचारक धनंजय की उपस्थिति में प्रेमनगर में नवनिर्मित गौशाला का लोकापर्ण किया गया। इस अवसर पर कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने कहा कि प्रेमनगर क्षेत्र में गौशाला निर्माण की आवश्यकता महसूस हो रही थी, क्योंकि पिछले कुछ सालों में इन क्षेत्रों में सड़क पर गौ वंशों की तादात बहुत अधिक बढ़ गई है। प्रेमनगर में अनेकों ऐसे लोग है जो निस्वार्थ भाव से गौ वंशों के संरक्षण के लिए कार्य करते है और उनके ही प्रयासों से आज गौ शाला का निर्माण हुआ है। हम सभी लोग ऐसा प्रयास करे कि भविष्य में गौशाला सही से चले, गौ वंशों का संरक्षण हो, बीमार गौ वंशों का इलाज हो इसके लिए भी समाज को आगे आना होगा। इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने कहा मै सभी को बधाई देता हु कि इतनी मेहनत के बाद गौशाला का निर्माण हुआ है। श्री पुंडीर ने कहा कि आस पास के क्षेत्रों में बढ़ती अवारा गौ वंशों को संख्या चिंतनीय विषय है और ऐसी गौ शालाओं के निर्माण से कही न कही निराश्रित गौ वंशों को आश्रय मिलेगा। इस अवसर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक शैलेन्द्र, विभाग प्रचारक धनंजय का मार्गदर्शन सभी को मिला। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद प्रकाश, आलोक आहूजा,अशोक शर्मा, अनिल सिंह, गुलशन मेकिन आदि लोग मौजूद रहे।
गौशाला में 100 निराश्रित गौ वंशों पालन पोषण होगा : सविता कपूर
Advertisement
Advertisement
Advertisement
