Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीति

पूर्व सीएम के घर पर नोटिस लेकर पहुंची सीबीआई

Advertisement

देहरादून। वर्ष 2016 में सामने आए चर्चित विधायक हॉर्स ट्रेडिंग मामले को लेकर आज सीबीआई की टीम नोटिस लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत के घर पहुंची। इस दौरान हरीश रावत घर पर नहीं थे। इस बात को लेकर उन्होंने फेसबुक पर अपनी बात साझा की। उन्होंने लिखा ‘ दोस्तों सीबीआई के नोटिस के संबंध में मैंने आपसे कहा था कि मैं पूरा सहयोग करूंगा! क्योंकि ज्यों-ज्यों जांच आगे बढ़ेगी, न्यायालय के विभिन्न स्तरों पर तर्क-वितर्क आएंगे, तो जो हमारे ऊपर आरोप लगे हैं और भाजपा ने जिस तरीके से उन आरोपों को दुष्प्रचारित किया है, एक भ्रम पैदा किया है। मेरे सार्वजनिक जीवन के हित में है कि वो बातें, पूरी स्थितियां उत्तराखंड और देश के लोगों के सामने स्पष्ट हों। मगर सीबीआई इतनी जल्दी में है कि आज सुबह जब मैं कुछ दोस्तों को ईद की मुबारकबाद देने गया था तो उस दौरान मेरे घर पर नोटिस लेकर के पहुंच गए, मैं घर पर था नहीं। फिर मैंने निश्चय किया है कि मैं उनको खुद आमंत्रित करूं कि आएं और चाहें तो आज अर्थात 29 जून को ही मुझे नोटिस सर्व कर दें।’

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

इस गणतंत्र दिवस पर केवल ‘मेड इन इंडिया’ हथियारों का प्रदर्शन, अग्निवीर होंगे शामिल, महिला करेंगी नौसेना दल का नेतृत्व

pahaadconnection

गढ़ी कैंट में रोज़गार मेले का आयोजन

pahaadconnection

महिलाओं के बिना एक सशक्त समाज की कल्पना की नहीं जा सकती : लालचंद

pahaadconnection

Leave a Comment