Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कौशिक ने की दीर्घायु की कामना

Advertisement

हरिद्वार 16 सितम्बर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने श्री महाराजा अग्रसेन घाट पहुंचकर माँ गंगा का पूजन दुग्धाभिषेक किया। उन्होंने माँ गंगा का पूजन दुग्धाभिषेक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की। मदन कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। सरकार प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में विकास कार्यों को नई गति मिली है और उत्तराखंड को आगे ले जाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। गंगा पूजन के दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि की भी कामना की।
इस अवसर पर मेयर नगर निगम हरिद्वार श्रीमती किरन जैसल, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, जिला भाजपा महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा संदीप गोयल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा तरुण नय्यर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार अरोड़ा, दीपांशु विद्यार्थी सहित अन्य मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सचिव अपने विभागों की रिक्तियों की सूचना एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध करायें : सीएम

pahaadconnection

अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ 02 नशा तस्कर गिरफ्तार

pahaadconnection

कैबिनेट मंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र

pahaadconnection

Leave a Comment