Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

नटराज चौक पर स्थानीय लोगों ने किया सीएम का स्वागत

Advertisement

देहरादून । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आज गैरसैंण से देहरादून लौटते समय ऋषिकेश के नटराज चौक पर स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक एकत्र हुए। लोगों ने उत्तराखण्ड राज्य युवा आयोग के गठन के लिए मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया। युवाओं ने राज्य युवा आयोग के गठन को युवाओं से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित युवाओं, महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों से आत्मीयता के साथ बातचीत की। उन्होंने लोगों का हालचाल जाना और उनसे संवाद किया। मुख्यमंत्री ने लोगों के स्नेह एवं स्वागत के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन

pahaadconnection

‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ के तहत राजभवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

pahaadconnection

थाना गुप्तकाशी पुलिस ने चलाया जागरुकता कार्यक्रम

pahaadconnection

Leave a Comment