Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा रूट सहित इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, सरकारी मशीनरी अलर्ट; ये हैं तैयारियां

Advertisement

उत्तराखंड में 19 और 20 जुलाई को को भारी बारिश के अनुमान के मद़देनजर मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु ने सभी कमिश्नर और डीएम को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को रिस्पांस टाइम को कम से कम करने को कहा गया है। दूसरी तरफ, आपदा प्रबंधन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सभी डीएम के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्य सचिव ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र एवं सभी जिला आपातकालीन परिचालन केंद्रों में सभी विभागों द्वारा सक्षम स्तर के नोडल अधिकारियों को तैनात किए जाने के निर्देश दिए। मानसून काल में आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां जेसीबी और पोकलैंड मशीने तैनात करने को कहा है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्य मंत्री श्रीमती विनोद उनियाल ने की जिलाधिकारी देहरादून से मुलाकात

pahaadconnection

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

pahaadconnection

जनगणना-2027 के प्रथम चरण में स्व-गणना को बढ़ावा

pahaadconnection

Leave a Comment