Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking News

Tata Nexon को पीछे छोड़, Vitara Bareja बनी नंबर 1 गाड़ी, सबसे ज्यादा बिकी

Advertisement

मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने बीते अगस्त महीने में पॉजिटिव बिक्री दर्ज की है। अगस्त 2022 महीने में बेची गई 18,418 गाड़ियों के साथ मारुति सुजुकी बलेनो सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बनी। लेकिन इसके अलावा एक और चौकाने वाले आंकड़ा भी सामने आए है। दरअसल मारुति ब्रेजा ने सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की लिस्ट में नंबर 1 का स्थान हासिल किया है। ब्रेजा की कीमत 7.99 लाख से शुरू होती है। वहीं टाटा नेक्सन की कीमत 7.60 लाख से शुरू होती है। यह दोनों कीमत एक्स शोरूम है।

नई मारुति ब्रेजा ने टाटा नेक्सन, हुंडई क्रेटा और टाटा पंच को पीछे छोड़ते हुए एसयूवी सेगमेंट में अपनी खोई हुई स्थिति वापस पा ली है। हालांकि, मारुति ब्रेजा और टाटा नेक्सन के बीच का अंतर मामूली है। मारुति ने अगस्त 2022 में Brezza की 15,193 गाड़ियों को बेचा, जबकि कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 12906 गाड़ियों को बेचा था, जो कि 18 प्रतिशत की सालाना बिक्री वृद्धि हैं। दूसरी ओर, टाटा मोटर्स ने पिछले महीने नेक्सॉन कॉम्पैक्ट एसयूवी की 15085 गाड़ियों को बेचा, जबकि अगस्त 2021 में कंपनी ने इसकी 10006 गाड़ियों को बेचा था। नेक्सॉन ने 51% की सालाना बिक्री वृद्धि दर्ज की है।

Advertisement
Hyundai ने अगस्त 2022 में Creta कॉम्पैक्ट SUV की 12,577 गाड़ियों को बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 12,597 गाड़ियों की बिक्री की थी। इसके अलावा टाटा मोटर्स ने अगस्त 2022 महीने में 12,000 से ज्यादा पंच एसयूवी की भी बिक्री दर्ज की है। पिछले महीने 12006 पंच एसयूवी की बिक्री के साथ यह एसयूवी सेगमेंट में चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बन गई है।
Advertisement

Related posts

107 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट में चालान

pahaadconnection

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय बैठक

pahaadconnection

उत्तराखण्ड राज्य को मिला विशेष प्रशंसा पदक

pahaadconnection

Leave a Comment