Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय बैठक

Advertisement

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय बैठक ली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में सभी प्रवर्तन एजेंसियों से प्रदेश में निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए एजेंसियों को आपसी समन्वय बनाते हुए प्रवर्तन कार्रवाई को और प्रभावी बनाने की अपेक्षा की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने निर्देश दिये कि जिन एजेंसियों को इलेक्शन सीज़र मैनेजमेंट सिस्टम में दैनिक कार्रवाई की रिपोर्ट अपलोड करने संबंधी किसी प्रकार की कठिनाई आ रही हो, उन सभी एजेंसियों की पुनः ट्रेनिंग करा दी जाए। इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी एजेंसियों को ज़ब्त की जाने वाली अवैध शराब के मूल्यांकन में एकरुपता लाने के भी निर्देश दिये हैं। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के साथ ही आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय, नारकोटिक्स ब्यूरो,नागरिक उड्डयन, जीएसटी इंटेलिजेंस यूनिट, आबकारी विभाग, पुलिस विभाग, केंद्रीय सशस्त्र बलों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

डमरू की गूंज, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा : भव्य हुई टपकेश्वर महादेव की यात्रा

pahaadconnection

महाराज ने घन्ना भाई के निधन को बताया कला जगत की बड़ी क्षति

pahaadconnection

भारतीय वायुसेना की पहली आपातकालीन चिकित्सा प्रतिक्रिया प्रणाली का उद्घाटन

pahaadconnection

Leave a Comment