Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में वन पंचायत के विभिन्न मुद्दों एवं प्रस्तावित उत्तराखंड पंचायती वन नियमावली

Advertisement

नैनीताल ।

2022 के तहत भूमि संरक्षण वन प्रभाग के नोडल अधिकारी (डीएफओ) शिवराज चंद्र, एवं संबंधित उप जिलाधिकारियो व तहसीलदारों के साथ विचार विमर्श समीक्षा बैठक जिला कार्यालय नैनीताल मे आयोजित हुई।

Advertisement

बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वन विभाग व राजस्व विभाग वन पंचायत के मामलों को आपस मे समन्वय बनाते हुये समाधान करना सुनिश्चित करे साथ ही जिन क्षेत्रों में वन पंचायतों के चुनाव व नोटिफिकेशन के कार्य किए जाने हैं उन्हें समय से पूरा करना सुनिश्चित करें। व संबंधित प्रत्येक वन पंचायतों का एकाउंट खोलना भी सुनिश्चित करे ताकि प्राप्त धनराशि का आय व्यय का सही-सही लेखा-जोखा रखा जाए सके। उन्होंने संबंधित उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए है कि वन पंचायतों की बैठके भी करना सुनिश्चित करें इसके अलावा वन पंचायतों से संबंधित जो अभिलेख है उन्हें अपडेट रखना सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, अशोक कुमार, उप जिलाधिकारी मनीष कुमार, गौरव चटवाल, राहुल साह, योगेश मेहरा, तहसीलदार, नवाजिश खालीक, तानिया रजवार, मीनाक्षी के साथ ही अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री ने कहा जल्द बनेगा भगवान बौखनाग का भव्य मंदिर

pahaadconnection

चिरंजीवी भगवान परशुराम को समर्पित द्वार का हो निर्माण : ब्राह्मण समाज

pahaadconnection

महाराज ने घन्ना भाई के निधन को बताया कला जगत की बड़ी क्षति

pahaadconnection

Leave a Comment