Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

चिरंजीवी भगवान परशुराम को समर्पित द्वार का हो निर्माण : ब्राह्मण समाज

Advertisement

देहरादून 09 जून। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण समिति प्रदेश के मुखिया को हज़ारों पत्र भेजेंगे,राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री कार्यलय से सुचना के अधिकार मे अपने मांग पत्र की सूचना लेगी, ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच बनाने का प्रस्ताव तथा रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यो की एक सभा होटल में आयोजित की गई। सभा को आरम्भ करते हुए समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने कहा की अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति ने प्रेस वार्ता व एक खुले पत्र के माध्यम से 9 अप्रैल को उत्तराखंड प्रदेश के शासन प्रशासन व प्रतिलिपि भारत देश के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के माध्यम से चिरंजीवी भगवान परशुराम के जन्म उत्सव अक्षय तृतीया पर ब्राह्मण समाज के सम्मान व भावनाओं का आदर करते हुए सम्मानजनक उचित निर्णय लेने का आग्रह किया था। तथा प्रदेश की राजधानी मे महापुरषो के नाम पर बन रहे द्वार की श्रेणी मे चिरंजीवी भगवान परशुराम जी को समर्पित एक द्वार का निर्माण नेहरू कालोनी देहरादून, मोहब्बेवाला देहरादून या अन्य उपयुक्त स्थान पर किये जाने का अनुरोध किया था। परन्तु 25 साल के इस उत्तराखंड मे शासन प्रशासन ने अब तक सनातन धर्म व ब्राह्मण समाज के आराध्य अष्ट चिरंजीवीयों मे से एक द्विजश्रेष्ठ ब्राह्मण कुल शिरोमणि चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के जन्म दिवस अक्षय तृतीया को महत्वपूर्ण नहीं समझा। जिससे ब्राह्मण समाज हतोत्साहित है और इस वर्ष भी सरकार ने भगवान परशुराम जी के जन्म उत्सव की अनदेखी की है। हमारे प्रदेश उत्तराखंड एवं राष्ट्र के शैक्षिणिक -सांस्कृतिक -सामाजिक उन्नयन मे ब्राह्मण समाज का सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थान है। राष्ट्र की स्वतंत्रता के आंदोलन एवं उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन को भी ब्राह्मण समाज द्वारा नि:स्वार्थ नेतृत्व एवं दिशा प्रदान की गयी। परन्तु वर्ष 2025 के अक्षय तृतीया चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के जन्म उत्सव का कोई सम्मान प्रदेश के शासन प्रशासन द्वारा नहीं किया गया। देवभूमि उत्तराखंड जिसकी मुख्य धुरी ही अध्यात्म व सनातन धर्म है वहां अष्ट चिरंजीवीयो मे से एक भगवान विष्णु के दस प्रमुख अवतरो मे से छठे अवतार चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के जन्म दिवस अक्षय तृतीया की गत 25 वर्षो से होती आई अनदेखी बहुत कष्टकारी है। समिति अपने 500 सदस्यों, संरक्षकों व उनके परिवार तथा प्रदेश व देश के ब्राह्मण साथियो के माध्यम से इस विषय पर हज़ारो पत्र उत्तराखंड प्रदेश के मुखिया को एक बार पुनः भेज ब्राह्मण समाज की कुछ प्रमुख मांगो से प्रदेश के समस्त शासन प्रशासन को अवगत करवा उचित व सम्मानजनक निर्णय लेने का आग्रह कर रही है। समाज की मांगो /आग्रह पर उचित कार्यवाही न होने की दशा मे समिति प्रदेश व देश के समस्त ब्राह्मण संघठनो को साथ ले एक “ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच ” बना ब्राह्मण समाज के सम्मान के लिए एक बड़ा आंदोलन करने पर विवश होगी जो प्रदेश की राजनीति मे ब्राह्मण समाज के योगदान पर केंद्रित होगा। पत्रों के माध्यम से प्रदेश सरकार से विनम्र आग्रह किया जा रहा है की शास्त्र व पत्र के माध्यम का संज्ञान लेकर ही ब्राह्मण समाज के सम्मान की रक्षा की जाये अन्यथा ब्राह्मण समाज प्रदेश व्यापी व तीव्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। समिति द्वारा डाक के माध्यम से 9 अप्रैल के खुले पत्र की प्रतिलिपि भेज उचित कार्यवाही करने का आग्रह किया था इस सम्बन्ध मे भी राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री कार्यलय से सुचना के अधिकार मे जानकारी लेने का निर्णय आज की सभा मे हुआ की उनके स्तर से उस विषय पर अब तक क्या क्या कार्यवाही हुई है। आज की सभा मे यह भी निर्णय हुआ की समिति द्वारा 15 जून को एक रक्तदान शिविर का आयोजन श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के माध्यम से किया जायेगा, जिसमे समिति सदस्य व अन्य साथी रक्तदान कर अपने सामाजिक दायित्व को निभाएंगे। सभा मे सहारनपुर से आये ब्राह्मण समाज के विनोद शर्मा ने समिति मे एक संरक्षक का पद स्वीकार कर ब्राह्मण समाज के लिए हर कार्य मे सहयोग करने का आश्वासन दिया। समिति के माध्यम से समिति संरक्षक आरएन शर्मा, सुनील उनियाल गामा, पवन शर्मा ने अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर विनोद का स्वागत व सम्मान किया। सभा मे सहारनपुर उत्तर प्रदेश से आये युवा ब्राह्मण राहुल शर्मा, मोनू पंडित, सचिन शर्मा, शिवम शर्मा, अंगद पंडित को भी समिति के माध्यम से अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत व सम्मान किया गया। सभा मे समिति के संरक्षक रामनरेश शर्मा, सुनील उनियाल गामा, पवन शर्मा, समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, सचिव रुचि शर्मा, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अभय उनियाल, महासचिव डॉ अजय वशिष्ठ, जिला देहरादून महासचिव राजेश शर्मा , एडवोकेट राजगीता शर्मा, नारी शक्ति की महानगर देहरादून अध्यक्ष भारती जोशी, महासचिव मधु शर्मा, दलीप शर्मा, शक्ति सागर कौशिक, आशीष शर्मा, सुशीला शर्मा, डॉ अनुज शर्मा, रमेशचंद मिश्रा, विवेक कौशिक,राहुल शर्मा, मोनू पंडित, सचिन शर्मा, शिवम शर्मा, अंगद पंडित, विपुल बिलजवान,अर्पित शर्मा, तुषार शर्मा, राकेश शर्मा,वासु वशिष्ठ, एडवोकेट मुकेश शर्मा, आर एन अग्रवाल आदि सम्मलित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कांग्रेस पार्टी ने की आउटसोर्स कंपनी की शिकायत

pahaadconnection

जिला स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

pahaadconnection

महिला आरक्षण बिल पर भाजपा देर आए दुरुस्त आए : करन माहरा

pahaadconnection

Leave a Comment