Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

सीएम, स्पीकर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दिल्ली दौड़,उत्तराखंड की सियासत में हलचल

Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण अचानक दिल्ली दौरे को लेकर उत्तराखंड राज्य की सियासत में कवायदों का दौर चल रहा है। हालांकि तीनो नेताओं ने अपनी दिल्ली यात्रा के अलग अलग कारण बताए हैं। लेकिन सोशल मीडिया में इन तीनो के अचानक दिल्ली रुख करने का यही कारण बताया जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालातों पर उनसे चर्चा करेगा और कुछ निर्देश भी देगा। हालांकि दिल्ली रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री ने साफ़ तौर पर बताया था कि उनका पूर्व निर्धारित कार्यक्रम है और वो केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के सचिव से राज्य में पर्यटन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने जा रहे हैं। लेकिन सियासी हलके में चर्चाएं गर्म रहीं कि उन्हें केंद्रीय नेतृत्व ने अंकिता हत्याकांड, विधानसभा बैकडोर भर्ती के संबंध में जानकारी के लिए बुलाया है।

प्रसादम योजना और मानसखंड कॉरिडोर के संबंध में केंद्रीय पर्यटन मंत्री के सचिव से पहले से समय लिया है। उनसे इन दोनों योजनाओं के बारे में करनी है। केदारनाथ-बदरीनाथ को लेकर चर्चा के भी बिंदू हैं।

Advertisement

– पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री जी के दिल्ली जाने की मुझे जानकारी नहीं। न ही उनसे मेरी इस संबंध में कोई बात हुई। मुझे लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला जी से शिष्टाचार भेंट करनी है। आज रात में आठ बजे का समय मिला है।

Advertisement

– महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा।

मेरा दिल्ली का कार्यक्रम पहले से तय था। मैं अपने परिवार के बीच आई हूं। मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के बारे में मुझे एयरपोर्ट पर जानकारी मिली।

Advertisement

– ऋतु खंडूड़ी भूषण, अध्यक्ष, विधानसभा

Advertisement
Advertisement

Related posts

श्रीमती सोनू उप्रेती “सांची” को मिला देवनागरी सम्मान

pahaadconnection

राज्य सरकार पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

pahaadconnection

अन्तर सचिवालय क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 का शुभारम्भ

pahaadconnection

Leave a Comment