Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
अन्य

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया फिल्म ‘जान अभी बाकी है’ के मोशन पोस्टर का विमोचन

Advertisement

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फिल्म निर्माता सत्यजीत मिश्रा की फिल्म ‘‘जान अभी बाकी है’’ के मोशन पोस्टर का विमोचन करते हुए फिल्म निर्माताओं से प्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य के साथ लोक संस्कृति, परम्पराओं के फिल्मांकन को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया।

Advertisement

 

उन्होंने कहा कि दुनियाभर के फिल्म निर्माताओं के लिए उत्तराखण्ड पसंदीदा शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। फिल्म निर्माताओं हेतु अनुकूल माहौल तैयार करने से राज्य को हर साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य, फिल्म शूटिंग हेतु राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सब्सिडी, शूटिंग हेतु बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर, इज ऑफ फिल्मिंग, उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद द्वारा दी जारी सुविधाएं राज्य को फिल्म निर्माताओं की पहली पसन्द बना रही है।

Advertisement

उन्होंने फिल्म निर्माताओं से अनुरोध करते हुए कहा कि शूटिंग के दौरान स्थानीय प्रतिभाओं, फिल्म टेक्नीशियन व युवाओं को अधिक से अधिक अवसर प्रदान किए जाए। उत्तराखण्ड में युवा प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि हम फिल्म नीति को और भी आकर्षक बनाने पर कार्य कर रहे हैं, ताकि राज्य में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित किया जा सके। राज्य में फिल्म शूटिंग निःशुल्क कर दी गई है। फिल्म पॉलिसी में ₹1.5 करोड़ की सब्सिडी की व्यवस्था कर दी गई है। इस अवसर पर वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री कैलाश गहतोड़ी भी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रशंसकों के लिए अमिताभ का प्यार, बिग बी अपने जूते उतारकर प्रशंसकों से क्यों मिलते हैं?

pahaadconnection

हफ्ते के पहले दिन बाजार में शानदार उछाल, निफ्टी 17,719 के ऊपर बंद हुआ

pahaadconnection

रितिक रोशन की तरह उनके दोनों बेटे भी हैं बहुत ही हैंडसम, पढ़े पूरी खबर

pahaadconnection

Leave a Comment