Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

नवंबर और दिसंबर में विवाह के 11 मुहूर्त : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

Advertisement

 देहरादून।

डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने जानकारी देते हुये बताया की नवम्बर से मांगलिक कार्य शुरू होंगे। 15 दिसंबर 2022 का अंतिम मांगलिक दिन होगा। इसके बाद फिर खरमास हैं। नवंबर और दिसंबर में विवाह के 11 मुहूर्त हैं। इनमें चार नवंबर और सात दिसंबर में हैं। शुक्र के 23 नवंबर तक अस्त होने की वजह से इसके बाद ही मांगलिक कार्य होंगे। विवाह आदि शुभ कार्यों में शुक्र उदय होना जरूरी है। शुक्र तारा 30 सितंबर को अस्त हो चुका है, जो 22 नवंबर को उदय होगा। सभी शुभ कार्यों में ग्रह-नक्षत्र और तारों की स्थिति को देखकर ही शादी के मुहूर्त तय किए जाते हैं। इसलिए विवाह समेत अन्य मांगलिक कार्य 22 नवंबर के बाद से शुरू हो रहे हैं।
शादी के मुहूर्त :-
नवंबर : 24, 25, 26, 28 नवंबर।
दिसंबर : 1, 2, 3, 6, 7, 8, 9, 13, 14
वर्ष 2023 में जनवरी : 15, 18, 25, 26, 27, 30 और 31 जनवरी।
फरवरी : 6, 7, 9, 10, 12, 13, 14, 22, 23 और 28 फरवरी।
मार्च : 6, 9, 11 और 13
अप्रेल : शुभ मुहूर्त नहीं हैं

Advertisement
Advertisement

Related posts

इगास के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गौ-पूजन

pahaadconnection

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के चमकते सितारे

pahaadconnection

एक अनोखी पहल : ट्रीगार्ड मुक्त पेड़ मुहिम

pahaadconnection

Leave a Comment