Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

सेल्समैन को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक विक्रय करते हुए पकड़ा

Advertisement

देहरादून ।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई किए जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज नगर पालिका टीम डोईवाला द्वारा अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

Advertisement

अभियान के दौरान एक सेल्समैन को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक विक्रय करते हुए पकड़ा गया। जिससे प्रतिबंधित 7 पेटी प्लास्टिक गिलास और एक पेटी चम्मच एवं अन्य सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया। साथ ही आरोपी पर एक लाख रुपए जुर्माना आरोपित करते हुए वसूली की गई।

Advertisement

जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित समस्त नगर पालिका परिषदों के अधिशासी अधिकारियों एवं नामित किए गए नोडल अधिकारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाते हुए कार्रवाई करने के साथ ही जन जागरूकता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं

Advertisement
Advertisement

Related posts

देहरादून में 7.7 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा

pahaadconnection

अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री लालता प्रसाद शाक्य और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संसार सिंह की उपस्थिति में अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न हुई।

pahaadconnection

अक्तूबर के आखिरी हफ्ते में होंगे निकाय चुनाव

pahaadconnection

Leave a Comment