Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

सेल्समैन को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक विक्रय करते हुए पकड़ा

Advertisement

देहरादून ।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई किए जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज नगर पालिका टीम डोईवाला द्वारा अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

Advertisement

अभियान के दौरान एक सेल्समैन को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक विक्रय करते हुए पकड़ा गया। जिससे प्रतिबंधित 7 पेटी प्लास्टिक गिलास और एक पेटी चम्मच एवं अन्य सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया। साथ ही आरोपी पर एक लाख रुपए जुर्माना आरोपित करते हुए वसूली की गई।

Advertisement

जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित समस्त नगर पालिका परिषदों के अधिशासी अधिकारियों एवं नामित किए गए नोडल अधिकारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाते हुए कार्रवाई करने के साथ ही जन जागरूकता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं

Advertisement
Advertisement

Related posts

जीजीआईसी कोटद्वार में निकाली गई तिरंगा यात्रा

pahaadconnection

आयुष्मान कार्ड बनाने का काम होगा तेज: डॉ धन सिंह रावत

pahaadconnection

गैस रिफलिंग की आड में नशे का कारोबार करने वाले 02 नशा तस्कर गिरफ्तार

pahaadconnection

Leave a Comment