Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरलस्वास्थ्य और फिटनेस

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया

पुष्कर सिंह धामी
Advertisement

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का भी हालचाल जाना।

CM धामी ने 50 बेड के उप जिला चिकित्सालय के नवीन भवन की कार्य प्रगति का भी किया निरीक्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत बन रहे 50 बेड के उप जिला चिकित्सालय के नवीन भवन की कार्य प्रगति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को इसका निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

दिल्ली की शीत लहर में टी-शर्ट पहने घूम रहे राहुल गांधी, फिटनेस है राज या मैसेज सियासी है

pahaadconnection

पितृपक्ष पूरी तरह से पूर्वजों को समर्पित

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने किया टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा का शुभारंभ

pahaadconnection

Leave a Comment