Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsज्योतिष

माँ दुर्गा को करना है प्रसन्न तो नवरात्रि ख़तम होने से पहले दान करे ये पांच चीजे

मां दुर्गा
Advertisement

अगर आप चाहते हैं की मां दुर्गा आप पर प्रसन्न हो और आप पर उनकी कृपा बनी रहे तो नवरात्रि के समाप्त होने से पहले कुछ चीजों का दान जरूर कर दे।

आज 28 मार्च को चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन है और नवरात्रि के समाप्त होने में अभी दो दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं की मां दुर्गा आप पर प्रसन्न हो और आप पर उनकी कृपा बनी रहे तो नवरात्रि के समाप्त होने से पहले कुछ चीजों का दान जरूर कर दे। ऐसा माना जाता है की इन चीजों को दान में देने से माँ दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तो पर अपनी कृपा बरसाती हैं जिसके चलते उसके जीवन में आ रहे सभी कष्ट दूर होते हैं और समस्याओं से छुटकारा मिलता है। ऐसे में उन पांच चीजों के बारे में जानना जरूरी है जिनका दान करना लाभकारी होता है।

  1. लाल चूड़ियां :नवरात्रि के 9 दिनों तक भक्तों द्वारा मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का पूजन किया जाता है और उन्हें सुहाग की सामग्री अर्पित की जाती है। ऐसा माना जाता है की मां दुर्गा को सुहाग की सामग्री अर्पित करते से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में नवरात्रि के शुभ दिनों में लाल रंग की चूड़ियां दान करना काफी महत्वपूर्ण माना गया है। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।
  2. केला : नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए केले का दान अवश्य करना चाहिए। केले के दान से घर में बरकत आती है और माता रानी की हमेशा कृपा बनी रहती है। केले का दान किसी जरूरतमंद को ही किया जाए तो बेहतर माना जाता है।
  3. वस्त्र : नवरात्रि के दिनों में कन्याओं को वस्त्र दान करना भी शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में आ रही निगेटिविटी और दुख, दरिद्रता का नाश होता है। इसके साथ ही रोगों से भी मुक्ति मिलती है।
  4. पुस्तक: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवरात्रि में किताबें दान करना भी लाभकारी माना गया है। इससे व्यक्ति के जीवन में कभी दुख नहीं आता और मां सरस्वती का आशीर्वाद बना रहता है.
  5. इलायची : हिंदू धर्म में इलायची का इस्तेमाल पूजा-पाठ के समय किया जाता है और नवरात्रि के दिनों में इलायची दान करना भी शुभ माना गया है। ऐसा मन जाता हैं कि इलायची दान करने से व्यक्ति को नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में तरक्की मिलती है।
Advertisement
Advertisement

Related posts

आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों का उचित विस्थापन करे सरकार : करन माहरा

pahaadconnection

उपराष्ट्रपति ने राज्यसभा में उपाध्यक्षों के लिए सर्व-महिला पैनल का गठन किया

pahaadconnection

धूम धाम से मनाया गया श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब का 403वाँ प्रकाश पर्व

pahaadconnection

Leave a Comment