Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेशसोशल वायरल

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बहुउदेशीय शिविर का आयोजन

Advertisement

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 13 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में समाज कल्याण मंत्री, उत्तराखंड शासन खजान दास की अध्यक्षता में बहुउदेशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नशा मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में अनुसूचित जाति की पुत्रियों के विवाह हेतु संचालित सहायता योजना के अंतर्गत ’06 पात्र परिवारों को प्रति परिवार ₹50,000 की दर से कुल ₹3,00,000 की सहायता राशि’ वितरित की गई। इसके अतिरिक्त, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करते हुए ’22 वृद्धावस्था पेंशन, 06 विधवा पेंशन तथा 02 दिव्यांग पेंशन’ की स्वीकृति प्रदान की गई। इस प्रकार शिविर में कुल 30 पेंशन प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान कर पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की दिशा में कार्य किया गया। शिविर के माध्यम से समाज कल्याण विभाग द्वारा जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास किया गया। साथ ही, नशा मुक्ति की शपथ के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहभागी बनने का संदेश दिया गया।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

23 साल की उम्र में गायिका को मिला पद्मश्री पुरस्कार

pahaadconnection

उत्तराखण्ड को बने हुए 24 साल, संपत्तियों का बंटवारा शेष

pahaadconnection

उत्तराखंड की राजनीति : भाजपा ने कांग्रेस और बसपा से मिलाया हाथ, 45 नेताओं ने अपने समर्थकों से मिलाया हाथ

pahaadconnection

Leave a Comment