Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

चमोली: आज गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुलते ही शुरू होगी चारधाम यात्रा, सीएम धामी भी पहुंचे

अक्षय तृतीय
Advertisement

आज शनिवार 22 अप्रैल के दिन अक्षय तृतीय के शुभ अवसर पर गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट ग्रीष्मकाल में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे।

इसके साथ ही उत्तराखंड के मुक्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी माँ यमुना के मायके खरशाली गाँव पहुंच चुके हैं। माँ यमुना मंदिर विधिवत पूजा अर्चना होने के बाद माँ यमुना की डोली यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। गौरतलब है की मां गंगा की विग्रह डोली भैरो घाटी से गंगोत्री धाम पर पहले ही पहुंच चुकी है। इसके साथ ही आज ही चार धाम की यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था भी हरिद्वार से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हो चुका है । उल्लेखनीय है की जहां गंगोत्री धाम के कपाट आज शनिवार दोपहर 12:13 मिनट पर खुलेंगे वहीँ यमुनोत्री धाम के कपाट 12:41 मिनट पर खुलेंगे। गौरतलब है की कल शुक्रवार से ही गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने की प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है । गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने की प्रक्रिया के तहत ही कल शुक्रवार को ही मुखबा से मां गंगा की डोली आर्मी बैंड की धुनों के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो चुकी थी । इस दौरान मां गंगा की विदाई के समय  मुखबा गांव में रहने वाले ग्रामीण भक्ति भावना से भर गए थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

शेयर बाजार मे शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 355 अंक से अधिक चढ़ा और निफ्टी में 114 अंक की बढ़त

pahaadconnection

घरेलू बाजार में मांग में भारी गिरावट से सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट

pahaadconnection

सहायक महानिरीक्षक निबंधन ने कराया मुकदमा दर्ज

pahaadconnection

Leave a Comment