Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

रैपिड एक्शन फोर्स ने किया फ्लैग मार्च

Advertisement

देहरादून। थाना डालनवाला पुलिस व रैपिड एक्शन फोर्स द्वारा संयुक्त रूप से कोतवाली डालनवाला क्षेत्रान्तर्गत किया फ्लैग मार्च। पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा आगामी जी-20 शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने के सम्बन्ध मे सभी थाना प्रभारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए है। इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस क्षेत्राधिकारी डालनवाला के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक डालनवाला के नेतृत्व में थाना डालनवाला पुलिस बल एवं रैपिड एक्शन फोर्स की कम्पनी को साथ लेकर कोतवाली डालनवाला के रायपुर रोड, मोहिनी रोड़, करनपुर बाजार, ओल्ड डालनवाला, डीएल रोड, नालापानी, सेवक आश्रम रोड, ओल्ड डालनवाला आदि मोहल्लों में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य शांति एवं कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के साथ ही स्थानीय जनता व पुलिस के बीच विश्वास व जन सहभागिता स्थापित किए जाने एवं जनता मे सुरक्षा व विश्वास बनाये रखना था। इसके अतिरिक्त बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों को लेकर क्षेत्रवासियों को चेतावनी दी एवं किसी प्रकार की शरारत एवं गलत कार्य करने पर सख्त कार्यवाही किये जाने के कड़े निर्देश दिये गये।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

बॉर्डर एरिया में विशेष निगरानी रखने के निर्देश

pahaadconnection

राज्य में नागरिकों की सुरक्षा सरकार की ज़िमेदारी

pahaadconnection

हिम ज्योति स्कूल बना वालीबॉल चैम्पियन

pahaadconnection

Leave a Comment