Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंडदेश-विदेश

11 जिलों से गुजरते हुये सम्पन्न होगा अभियान

Advertisement

देहरादून 23 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय मुख्यमंत्री आवास देहरादून में सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु उत्तराखंड भ्रमण में जा रहे निम के MTB Cycling Expedition  दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। उल्लेखनीय है केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई ‘वाइब्रेंट विलेज स्कीम’ के अंतर्गत सीमांत गांव के व्यापक विकास और चिन्हित सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार, स्थानीय स्तर पर रोजगार, पर्यटन को बढ़ाने, स्वस्थ भारत अभियान के तहत युवा वर्गों में साहसिक क्रियाकलापों के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निम द्वारा उक्त अभियान का आयोजन किया जा रहा है। उक्त अभियान में कुल 06 सदस्य है। यह अभियान प्रदेश के 11 जिलों से गुजरते हुये सम्पन्न होगा। इस आभियान का शुभारंभ जधोंग गांव से होगा। जिसमे कुल लगभग 1064 किलोमीटर की साइक्लिंग की जायेगी। इस अभियान के दौरान गढ़वाल व कुमाऊ दोनों मण्डलों में स्थित गढवाल विश्वविद्यालय, कुमाऊ विश्वविद्यालयों के छात्रों, एवं फैकल्टी मेंबर्स  के साथ साहसिक क्रियाकलापों के साथ रोजगार का सृजन ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ की धारणा के साथ संवाद व परिचर्चा भी सम्मिलित है। इस दौरान कार्यक्रम में कर्नल अंशुमान भदौरिया प्रधानाचार्य निम, मेजर देवल बाजपेयी, उप प्रधानाचार्य निम, श्री राकेश राणा, दीप बहादुर शाही एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज में शिक्षारम्भ व उपनयन संस्कार समारोह सम्पन्न

pahaadconnection

जिला पंचायत सदस्यों के प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा चरण हरिद्वार में होगा शुरू

pahaadconnection

पीएम ने की यूपीआई लेनदेन के 10 बिलियन को पार कर जाने की सराहना

pahaadconnection

Leave a Comment