Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

गढवाल और उतराखंड के अपमान का कांग्रेस भुगतेगी दुष्परिणाम : भट्ट

Advertisement

देहरादून 27 जुलाई। भाजपा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बाद मनीष खंडूरी का अपमानजनक बयान भी सामने आने के बाद, कांग्रेस पार्टी को राजनैतिक दुष्परिणाम भुगतने के लिए चेताया है। एक के बाद एक गढ़वाल एवं उत्तराखंड के लिए कांग्रेस नेताओं की आपत्तिजनक टिप्पणियां सामने आने के बाद से भाजपा में बेहद आक्रोश है। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, अपमानजनक भाषा का प्रयोग कांग्रेस पार्टी की नीति और रीति का हिस्सा है । इससे पूर्व भी उनके शीर्ष नेता राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर एक पूरे ओबीसी समाज का अपमान किया था ठीक ऐसे ही शब्दों का इस्तेमाल उनके स्थानीय नेता गढ़वाल और उत्तराखंड के लिए कर रहे हैं । उन्होंने चेताते हुए कहा, पहले भी उन्हें ऐसी अपमानजनक टिप्पणियों के लिए जनता ने उन्हें सबक सिखाया था और आगे भी उन्हें राजनीतिक दुष्परिणाम झेलने पड़ेंगे। उन्होंने कहा, यदि उनके राजनीतिक कार्यक्रमों में जनता नहीं आएगी तो अपनी पीड़ा को इस तरह जाहिर करना शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है । सार्वजनिक जिंदगी में एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता द्वारा इस तरह की शब्दावली के इस्तेमाल को कतई जायज  नहीं ठहराया जा सकता है।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

शराब तस्करी कर रहे दो पुलिस गिरफ्त मे

pahaadconnection

ब्रह्मकमल चौक, जिला प्रशासन ने किया रातोरात तटस्थ

pahaadconnection

CM योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया

pahaadconnection

Leave a Comment