Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडज्योतिष

राज्यपाल ने की शिव मंदिर में पूजा-अर्चना

Advertisement

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन परिसर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। उन्होंने प्रदेश में हो रही लगातार भारी वर्षा में लोगों की कुशलता के लिए भी प्रार्थना की। उत्तराखण्ड में लगातार हो रही भारी बारिश के संबंध में राज्यपाल ने दूरभाष पर सचिव आपदा प्रबंधन, आईएमडी के निदेशक और जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल और चमोली से दूरभाष पर वार्ता कर स्थिति की जानकारी ली है। उन्होंने आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को इस दौरान लोगों की सहायता हेतु पूरी तत्परता से कार्य करने के निर्देश भी दिए हैं।राज्यपाल ने कहा कि भारी वर्षा के कारण उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से जान-माल के नुकसान की भी सूचनाएं आ रही हैं। उन्होंने इस आपदा के दौरान अपनी जान गंवाने वाले लोगों के प्रति दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा की इस चुनौतीपूर्ण समय में राज्य का आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ व जिला प्रशासन की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्यों में लगी हुई हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

शिविर में मजदूरों को दी गई विधिक अधिकारो के बारे में जानकारी

pahaadconnection

सीएम ने दी श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की बधाई

pahaadconnection

हाईटेक कैमरों से आपदा प्रबंधन को मिला तकनीक सहारा

pahaadconnection

Leave a Comment