Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडज्योतिष

राज्यपाल ने की शिव मंदिर में पूजा-अर्चना

Advertisement

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन परिसर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। उन्होंने प्रदेश में हो रही लगातार भारी वर्षा में लोगों की कुशलता के लिए भी प्रार्थना की। उत्तराखण्ड में लगातार हो रही भारी बारिश के संबंध में राज्यपाल ने दूरभाष पर सचिव आपदा प्रबंधन, आईएमडी के निदेशक और जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल और चमोली से दूरभाष पर वार्ता कर स्थिति की जानकारी ली है। उन्होंने आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को इस दौरान लोगों की सहायता हेतु पूरी तत्परता से कार्य करने के निर्देश भी दिए हैं।राज्यपाल ने कहा कि भारी वर्षा के कारण उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से जान-माल के नुकसान की भी सूचनाएं आ रही हैं। उन्होंने इस आपदा के दौरान अपनी जान गंवाने वाले लोगों के प्रति दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा की इस चुनौतीपूर्ण समय में राज्य का आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ व जिला प्रशासन की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्यों में लगी हुई हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मनुष्य को आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करते है श्रीमद् भागवत कथा के प्रेरक आख्यान

pahaadconnection

राजभवन में वसंतोत्सव-2025 पर आधारित दो कॉफी टेबल बुक का विमोचन

pahaadconnection

उत्तराखण्ड में आयोजित हो रही तीसरी जी-20 इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यसमिति की बैठक

pahaadconnection

Leave a Comment