Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

भारतीय जनता पार्टी ने आयोजित की कार्यशाला

Advertisement

देहरादून, 21 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित देश व्यापी वोटर चेतना महाअभियान की एक दिवसीय कार्यशाला होटल पैसिफ़िक में आयोजित हुई । कार्यशाला में गढ़वाल संभाग के प्रदेश पदाधिकारी, ज़िला अध्यक्ष, ज़िले एवं विधान सभाओं की टोली के सदस्यों ने भाग लिया। इससे पूर्व 19 अगस्त को कुमायूँ सम्भाग की कार्यशाला हल्द्वानी में संपन्न हुई थी। आज प्रातः 11.30 बजे होटल पैसिफ़िक में “वोटर चेतना महाभियान “ के तहत गढ़वाल संभाग के भाजपा पदाधिकारियों, ज़िला अध्यक्षों, महा अभियान की ज़िला एवं विधानसभा स्तरीय टोली का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने दीप प्रज्वलन कर किया । इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियो ने अपने विचार व्यक्त कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, मनवीर सिंह चौहान प्रदेश मीडिया प्रभारी उपस्थित थे ।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

कैबिनेट की बैठक में पारित हुए 13 प्रस्ताव

pahaadconnection

EPFO: पीएफ खाताधारकों के लिए शुरू की गई ई -पासबुक सुविधा

pahaadconnection

घर-घर भ्रमण कर समझाया संस्थागत प्रसव का महत्व

pahaadconnection

Leave a Comment