Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

श्रद्धा उनियाल ने जीता तीज क्वीन का ताज़

Advertisement

देहरादून। मनबीर कौर चेरिटेबल ट्रस्ट ने हरियाली तीज उत्सव धूमधाम से सावन के गीतों की धुन पर खूब नाच गाकर मनाया। श्रद्धा उनियाल को तीज क्वीन के ताज़ से नवाजा गया। इन्द्रा नगर स्थित एक होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सरिता गौड़ एवं प्रेम लता ने सावन के गीत ” मोरनी बागा मा नाची ” पर सभी महिलाओं ने सुन्दर नृत्य कर हरियाली तीज मनाई। प्रतियोगिता में जहाँ श्रद्धा उनियाल तीज क्वीन चुनी गई, वहीं रचना रावत प्रथम रनर अप, पूजा सिंह सेकंड रनर अप रही। जबकि अंजू भरतरी एवं श्रीमति मोहनी राज थर्ड रनर्स अप रही। सभी विजेताओं को ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमति रमन प्रीत कौर एवं श्रीमति मोहनी राज ने ताज़ पहना कर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन प्रेरणा रावत एवं वंदना के किया। इस अवसर पर श्रीमति रमनप्रीत कौर, मोहनी राज, सरिता गौड़, प्रेम लता, सुमन सिंह, पूनम नैथानी, ऋचा सिंह, बंदना बिष्ट, प्रेरणा रावत एवं वंदना आदि उपस्थित थी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

लोकसभा चुनाव की वोटिंग निपटते ही सरकार ने दिया जनता को बिजली का झटका

pahaadconnection

नैनीताल में ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम का होगा आयोजन

pahaadconnection

मजबूत बाढ़ आपदा प्रबंधन प्रणाली का गंभीर विषय उठाया

pahaadconnection

Leave a Comment