Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राजभवन में आयोजित किया जाएगा ‘आर्युज्ञान सम्मेलन’

Advertisement

देहरादून 22 अगस्त। आयुर्वेद एवं आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता के उद्देश्य से सितम्बर माह में राजभवन में ‘आर्युज्ञान सम्मेलन’ आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में आयुर्वेद के महत्व, लाभ एवं इसकी उपयोगिता पर मंथन किया जाएगा। इस सम्मेलन में आयुर्वेद से जुड़े प्रख्ताद आयुर्वेदाचार्य, अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान के निदेशक और प्रोफेसर, आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के कुलपति और प्रोफेसर, आयुर्वेदिक कालेजों के छात्र-छात्राएं व आयुर्वेदिक उत्पादन से जुड़े विशिष्ट लोग उपस्थित रहेंगे। प्रस्तावित ‘आर्युज्ञान सम्मेलन’ के सम्बन्ध में राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने संबंधित अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद समय की मांग है और हमें इसका प्रचार-प्रसार करना आवश्यक है। कोविड-19 ने हमें आयुर्वेद के महत्व का अनुभव कराया था। राज्यपाल ने इस सम्मेलन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद को राज्य में पर्यटन के साथ किस प्रकार श्रृंखलाबद्ध किया जाए ताकि स्थानीय लोगों को भी रोजगार उपलब्ध हो सके इस पर भी सम्मेलन में चर्चा हेतु कार्य योजना बनाई जाय। उन्होंने आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के कुलपति को इस सम्मेलन में अच्छे उप्तादनकर्ताओं का डिस्प्ले कराये जाने और आयुष विभाग के मिशन और विजन पर आधारित बुकलेट बनाने के भी निर्देश दिए। इस बैठक में सचिव श्री राज्यपाल रविनाथ रामन, सचिव आयुष डॉ पंकज कुमार पाण्डे, अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे, कुलपति आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय ए. के. त्रिपाठी उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

त्वचा के कील मुंहासे और दाग धब्बों को दूर करने के लिए करें नीम का इस्तेमाल

pahaadconnection

जन विरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस कमेटी का विधानसभा घेराव

pahaadconnection

अग्निशमन विभाग ने की मुख्य बाजार में माॅकड्रिल

pahaadconnection

Leave a Comment